Edinbox Hindi

नीट कोचिंग संस्थान में छात्रा के साथ गंदी हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

उत्तर प्रदेश में कानपुर स्थित प्रतिष्ठित नीट कोचिंग संस्थान के एक शिक्षक को वहां पढ़ने वाली छात्रा के साथ गन्दी हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शिक्षक का नाम साहिल सिद्दीकी है जो कोचिंग में बायोलॉजी विषय पढ़ाता था। पीड़ित छात्रा काकादेव के उस कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही है। यह कार्रवाई कोचिंग संचालक की तहरीर पर की गई है। उसने बताया कि साहिल 97 लाख के सालाना पैकेज में कोचिंग में पढ़ाता था। 

काकादेव स्थित आई एंड आई कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्तव ने शिक्षक साहिल सिद्दीकी के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले कोचिंग में उनके नाम से बंद लिफाफा पड़ा मिला था। उसमें एक पेन ड्राइव थी। पेन ड्राइव को लैपटॉप में लगाकर देखा तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें शिक्षक साहिल सिद्दीकी एक छात्रा के साथ कोचिंग परिसर में गलत कार्य कर रहा है। आरोपी शिक्षक 10 मिनट तक बाथरूम में छात्रा के साथ रहा। फिर बाहर निकलने के बाद अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। 

कोचिंग संचालक ने बताया कि साहिल से पूछताछ करने पर वह भड़क गए और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाने लगे। साहिल का एक अश्लील वीडियो पहले भी आ चुका है। काकादेव पुलिस ने आरोपी शिक्षक साहिल सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि जांच में शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। आरोपी साहिल के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। फिलहाल आरोपी को शांतिभंग की धारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। छात्रा के कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed