Edinbox Hindi

जामिया मिलिया में पीएचडी प्रवेश के लिए 10 अक्तूबर से शुरू होगा आवेदन 

राजधानी दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) में पीएचडी प्रोग्रामों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरू होगी। जेएमआई से इंटरनेशनल स्टडीज, इंजीनियरिंग के कई स्ट्रीम सहित लॉ, कॉमर्स, मास कम्युनिकेशन और टूरिज्म जैसे दर्जनों विषयों में पीएचडी किया जा सकता है।   

पीएचडी प्रोग्रामों में दाखिले के लिए योग्य उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in. के माध्यम से जेएमआई पीएचडी प्रवेश 2024-25 के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने कहा, “जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के पीएचडी कार्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10.10.2024 से 30.10.2024 तक admission.jmi.ac.in. पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।”

जेएमआई पीएचडी एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता  प्राप्त होनी चाहिए, जिस पर वह शोध करना चाहता है। 

पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को जेएमआई प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। आवेदकों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड बनाने के लिए पूछे गए विवरण भरने होंगे। उन्हें जेएमआई आवेदन पत्र भरने के लिए जनरेट किए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके फिर से लॉगिन करना होगा।

जामिया मिलिया विभिन्न विषयों में पीएचडी प्रोग्राम उपलब्ध कराता है। इनमें दलित और अल्पसंख्यक, डिजाइन, डेवलपमेंट एक्सटेंशन,एनवायरनमेंट साइंस एंड मैनेजमेंट और इंटरनेशनल स्टडीज और अरब-इस्लामी कल्चर पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन शामिल हैं। विश्वविद्यालय अप्लायड साइकोलॉजी, बायोसाइंस, बायोटेक्नोलॉजी और नैनो टेक्नोलॉजी सहित दूसरे प्रोग्रामों में डॉक्टरेट अनुसंधान के अवसर भी प्रदान करता है। इसके अलावा जेएमआई स्टूडेंट को सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे इंजीनियरिंग क्षेत्रों के साथ-साथ जेंडर स्टडीज, पीस एंड कॉन्फिलिक्ट्स स्टडीज और सोशल एक्सक्युलजन जैसे क्षेत्रों में भी पीएचडी का अवसर देता है। 

इसके अतिरिक्त, जेएमआई लॉ, कॉमर्स, मास कम्युनिकेशन, मीडिया एंड कंवर्जेंशन और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में पीएचडी कार्यक्रम प्रदान करता है। साथ ही जेएमआई से स्टूडेंट को ह्यूमैनिटीज और लैंग्वेज जैसे कि अरबी, अंग्रेजी, हिंदी, फारसी, संस्कृत और उर्दू जैसी भाषाओं में पीएचडी किया जा सकता है।  

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed