
नौ लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने एक्स पर घोषणा की है कि जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 परिणाम (UGC NET 2024 Result) 18 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि नेट परीक्षाएं मूल रूप से जून में आयोजित की गई थीं, लेकिन पेपर लीक की रिपोर्ट के कारण अगस्त में परीक्षा का पुनर्निर्धारण किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसरशिप, जेआरएफ और पीएचडी एडमिशन के लिए जून री-टेस्ट इस साल अगस्त-सितंबर में हुआ था। एनटीए रिजल्ट जारी करने से पहले 12 अक्टूबर को इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर चुकी है। अब रिजल्ट की तारीख भी घोषित कर दी गई है।
UGC NET परीक्षा में, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए गए थे, गलत उत्तरों के लिए कोई दंड नहीं था। अनुत्तरित या समीक्षा के लिए चिह्नित प्रश्नों पर अंक नहीं मिलते थे। कई सही उत्तरों वाले प्रश्नों के लिए, उम्मीदवारों को किसी भी सही विकल्प के लिए क्रेडिट मिलता था और यदि कोई प्रश्न गलत पाया जाता था, तो उसे हल करने वालों को दो अंक दिए जाते थे।




Add comment