
इग्नू (IGNOU) जून 2024 टर्म एंड एग्जामिनेशन (June 2024 TEE) का रिजल्ट जारी हो गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने आज टर्म एंड एग्जामिनेशन के नतीजे जारी कर दिए। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स के लिए परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (ignou.ac.in) पर देख सकते हैं ।
अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्स के लिए उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 35% अंक लाना अनिवार्य है। बीसीए और बीएलआईएस जैसे पेशेवर पाठ्यक्रमों के लिए उत्तीर्ण मानदंड 40% है। पोस्ट ग्रेजुएट (PG) और डिप्लोमा प्रोग्रामों में छात्रों को थ्योरी और असाइनमेंट दोनों में न्यूनतम 40% अंक लाने होते हैं। उदाहरण के लिए यदि किसी थ्योरी परीक्षा में 100 अंक हैं, तो पास होने के लिए 40 अंक अनिवार्य होंगे।
इग्नू टीईई जून 2024 परीक्षा 07 जून से 15 जुलाई तक दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इग्नू रिजल्ट जून 2024 ग्रेड कार्ड में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, प्राप्त अधिकतम अंक, कुल अंक और परीक्षाओं में प्राप्त रैंक के बारे में विवरण होगा। इग्नू परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रो को अगले सेमेस्टर के लिए उनके कार्यक्रम में आगे बढ़ाया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने अधिकांश विषयों के रिजल्ट पहले ही जारी कर दिए थे, लेकिन अब सभी शेष विषयों के रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम जारी होने के बाद, कोई भी छात्र जो अपने इग्नू टर्म एंड परीक्षा के परिणामों से असंतुष्ट है, वह पुनर्मूल्यांकन के लिए कह सकता है। पुनर्मूल्यांकन के दौरान, परीक्षक उत्तर पुस्तिका को देखता है और यदि आवश्यक हो, तो नए अंक प्रदान करता है।
पेपर के लिए पुनर्मूल्यांकन फॉर्म को परिणामों की घोषणा के 40 दिनों (पहले, यह 30 दिन था) के भीतर जमा किया जाना चाहिए। प्रत्येक कोर्स या पेपर के लिए पुनर्मूल्यांकन की लागत 750 रुपये है। इग्नू पुनर्मूल्यांकन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान आवश्यक है।




Add comment