Edinbox Hindi

स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, मई में होंगे एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, जनवरी सेमेस्टर की परीक्षा 17, 18, 24 और 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।

इस बीच, SWAYAM जुलाई 2024 सेमेस्टर के लिए पंजीकरण swayam.nta.ac.in. पर चल रहे हैं । उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2024 तक अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं। सुधार विंडो 1 से 3 नवंबर, 2024 तक खुलेगी। परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक।

सामान्य (UR) श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये (प्रति कोर्स) और अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये (प्रति कोर्स) है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी-(NCL) श्रेणी के लिए शुल्क 500 रुपये (प्रति कोर्स) और अतिरिक्त कोर्स के लिए 400 रुपये (प्रति कोर्स) है।

पिछले हफ्ते की शुरुआत में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) प्रोग्राम के जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in. पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए कुल 525 कोर्स उपलब्ध हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2024 है और परीक्षाएं 7, 8, 14 और 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक परीक्षा तिथि नोटिस देखने की सलाह दी जाती है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed