Edinbox Hindi

आईआईटी दिल्ली के छात्र ने की आत्महत्या, छात्रावास में पंखे से लटका मिला शव

आईआईटी दिल्ली के अरावली हॉस्टल में मंगलवार रात को एक छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान झारखंड के देवघर निवासी 21 वर्षीय यश कुमार के रूप में हुई है। वह एमएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।

बीत रात लगभग 11 बजे एक पीसीआर कॉल पर दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि अरावली हॉस्टल के रूम नंबर डी57 में एक आईआईटी छात्र ने पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। आईओ एएसआई विजय और अन्य मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र कुमार यश पुत्र अनिल कुमार झा, उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4, देवघर, झारखंड ने सीलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कमरा अंदर से बंद था, लेकिन उसके दोस्त और आईआईटी स्टाफ ने कमरे में प्रवेश करने के लिए दरवाजे की खिड़की तोड़ दी। 

मृतक को दो बंधे हुए कपड़े के तौलिये से लटका हुआ पाया गया। उसके दोस्त और आईआईटी स्टाफ ने तौलिये को काटकर उसे नीचे उतारा और आईआईटी अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर उसे आईआईटी की एम्बुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें क्रमांक 1271141/2024 के तहत मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रख दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

हॉस्टल के कमरे का मोबाइल क्राइम टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है। साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी मेडिकल रिपोर्ट कार्ड जब्त की गई है। उसके दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस मामले में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है। पुलिस जांच में पता चला कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसका मनोरोग चिकित्सक से उपचार भी चला रहा था। 29 अक्टूबर को छात्र को मनोचिकित्सक के पास जाना था। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed