Edinbox Hindi

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते स्थगित हुई ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Cyclone DANA) के कारण ओडिशा लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2023-24 (OPSC CSE Prelims Exam) को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 अक्तूबर को होनी थी। परीक्षा की अगली तिथि 7 दिनों के बाद अधिसूचित की जाएगी। 

आयोग के नोटिस के अनुसार, ओपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर के आखिरी रविवार, यानी 27 अक्तूबर को होनी निर्धारित थी, लेकिन चक्रवाती तूफान को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.opsc.gov.in देखें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed