Edinbox Hindi

भारत की सांस्कृतिक विरासत से दुनिया का परिचय कराने वाले मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्ट अटैक की वजह से 1 नवंबर को निधन हो गया। 63 साल के डिजाइनर पिछले साल से दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। फैशन इंडस्ट्री के बेताज बादशाह रोहित बल की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रोहित ICU में भर्ती थे। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पिछले कुछ सालों से फैशन की दुनिया से दूर रहे रोहित बल कुछ हफ़्ते पहले दिल्ली के वसंत कुंज में लैक्मे फैशन वीक में फैशन सर्किट में वापस आए थे। लैक्मे इंडिया फैशन वीक उनका आखिरी शो था, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे उनके लिए शो स्टॉपर बनी थीं। रैंप पर रोहित थोड़ा लड़खड़ाए थे, वो नजारा देख फैंस को रोहित की सेहत की चिंता सताने लगी थी।  

रोहित बल को भारतीय फैशन जगत में एक ट्रेंडसेटर के रूप में जाना जाता था, उनके डिजाइन ने मानदंडों को चुनौती दी। वे पारंपरिक सौंदर्यशास्त्र को समकालीन स्वभाव के साथ सहजता से मिश्रित करने और भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक फैशन रुझानों के साथ जोड़ने के लिए जाने जाते थे।  उन्होंने अपने आखिरी कलेक्शन को शोकेस करते हुए कहा था, “मैं कमर्शियल डिजाइनर नहीं हूं, मैं एक कलाकार हूं”।  

रोहित बल फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। 8 मई 1961 को रोहित का जन्म कश्मीरी पंडित फैमिली में हुआ था। श्रीनगर से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी. बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। यहां उन्होंने आगे की स्टडी कंप्लीट की। रोहित ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन का कोर्स किया था। 1986 में उन्होंने अपने भाई के साथ ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना कर अपना करियर शुरू किया था। 

फिर 1990 में रोहित ने अपने कलेक्शन को इंडिपेंडेंटली लॉन्च किया।उन्होंने खादी ग्राम उद्योग संग भी कोलैबोरेट किया था। क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। रोहित के बॉलीवुड सेलेब्स संग अच्छे रिलेशन थे।  फिल्मी सितारों के बीच वे और उनके डिजाइन फेमस थे। रोहित ने दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, अहमदाबाद में अपने स्टोर खोले थे। कॉस्ट्यूम के बाद उन्होंने ज्वैलरी डिजाइनिंग फील्ड में एंट्री की थी।  

रोहित कमल और मोर के डिजाइंस के लिए जाने जाते थे। वो वेलवेट, ब्रोकेड जैसे हाई क्वॉलिटी फैब्रिक का ज्यादा इस्तेमाल करते थे। इसकी वजह से उनके बनाए आउटफिट रॉयल लगते थे। रोहित के इंटरनेशनल क्लाइंट्स भी थे। इनमें सिंडी क्रॉफोर्ड, पामेला एंडरसन,  उमा थुरमन शामिल हैं। वन इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित की नेटवर्थ 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के बीच की है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed