Edinbox Hindi

उत्तराखंड में कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 29 नवंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कांस्टेबल के 2,000 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें ग्रुप ‘सी’ कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के पद शामिल हैं। कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो भी आज से खोल दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 है।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप ‘सी’ के कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) की 1600 और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की 400 रिक्तियों सहित कुल 2,000 रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अस्थाई रूप से 15 जून, 2025 को होनी निर्धारित है।

इन पदों के लिए 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच साल की छूट मिलेगी। उत्तराखंड पुलिस के इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 21700-69100 (लेवल-3) के अनुसार सैलरी मिलेगी।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, सीधी भर्ती के मामले में उस उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी जो प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या राष्ट्रीय कैडेट कोर से “बी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षण होगा। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed