Edinbox Hindi

दिल्ली में प्रदूषण के चलते बंद हुए कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूल, ऑनलाइन मोड में होगी पढ़ाई 

दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। वायु गुणवत्ता यानी एक्यूआई खतरनाक स्टार पर पहुँच गयी है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के फैसला किया है। स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं, बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल सभी बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो और पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सके। 

मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में अगले आदेश तक सभी प्रायमरी स्कूलों को ऑनलाइन शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। यानी की पांचवी कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेस दी जाएगी, जिससे स्कूल जाने के लिए बच्चों को घर से बाहर न निकालना पड़े और उन पर प्रदूषण का उनकी सेहत पर बुरा असर न पड़े। 

इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर काबू पाने की दिशा में सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-3) लागू करने की घोषणा कर दी गई है। राजधानी समेत पूरे एनसीआर में 15 नवंबर से इसे लागू किया जाएगा। 

गौरतलब है कि पिछले साल भी प्रदूषण के खतरनाक श्रेणी में पहुंचने पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। स्कूलों ने पहले ही सभी प्रकार की बाहरी गतिविधियों को बंद कर दिया था। प्रार्थना कक्षाओं में हो रही है और खेल गतिविधियां भी बंद हैं। स्कूल दिवाली से पहले ही बच्चों व अभिभावकों को एडवायजरी जारी कर मास्क लगाकर आने की सलाह दे चुके हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed