Edinbox Hindi

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान, 24 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। पिछले साल परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में आयोजित होगी। सभी छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को हिंदी और सैन्य विज्ञान के पेपर के साथ होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे 11.45 बजे तक रहेगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने महाकुंभ के आखिरी स्नान के बाद बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शिक्षा विभाग का कहना था कि महाकुंभ के दौरान भीड़ ज्यादा होगी, ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं इसके बाद ही आयोजित की जानी चाहिए। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहले ही कमर कस ली है। बताया गया है कि सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।  

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed