Edinbox Hindi

IIT दिल्ली ग्रेजुएट्स को नौकरी देने वाला टॉप इंस्टीट्यूट बना, दुनिया की 250 यूनिवर्सिटीज में 28वें नंबर पर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT) ग्रेजुएट्स को नौकरी देने वाला देश का टॉप इंस्टीट्यूट बन गया है। टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी एम्प्लॉयबिलिटी रैंकिंग 2025 में IIT दिल्ली 28वें नंबर पर है। यह रैंकिंग में दुनिया भर के 42 देशों की टॉप 250 यूनिवर्सिटी के लिए जारी की गई है। इस लिस्ट में IIT दिल्ली देश की टॉप 50 यूनिवर्सिटीज में से एक के रूप में शामिल है। 

ग्रेजुएट्स को नौकरी देने के मामले में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), यूनाइटेड स्टेट टॉप इंस्टीट्यूट है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरी और तीसरी रैंक पर है। फ्रांस, जर्मनी और चीन जैसे देश रैंकिंग में टॉप पर हैं। इन देशों की यूनिवर्सिटीज ग्रेजुएट्स को रोजगार देने के मामले में टॉप पर हैं। UK और US भी इसमें आगे हैं, सिंगापुर, जापान और स्विटजरलैंड भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं।

इस रैंकिंग में दुनिया भर के एम्प्लॉयर अपने देश और विदेश दोनों के इंस्टीटयूट्स के लिए वोट करते हैं। दुनियाभर के रिक्रूटर्स के सपोर्ट के साथ, ये रैंकिंग उन इंस्टीटयूट्स को हाईलाइट करती है, जहां के ग्रेजुएट्स को उनकी स्किल और प्रोफेशनल एक्सपीरियंस के आधार पर टॉप कंपनियां जॉब देती हैं।

इस रैंकिंग में संस्थानों को इस आधार पर आंका जाता है कि वहां के स्टूडेंट्स को कंपनियां नौकरी के लिए कितना काबिल पाती हैं। यानी यहां दुनिया की टॉप कंपनियों का नजरिया, उनका अनुभव और उनका वोट काफी मायने रखता है। इसके लिए एक पूरी प्रोसेस अपनाई जाती है।

सर्वे के बाद वोटिंग होती है। यहां कंपनियां, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को उनकी एंप्लॉयबिलिटी परफॉर्मेंस के आधार पर वोट करती है। दुनियाभर में करीब 1,000 यूनिवर्सिटीज का आकलन किया जाता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed