Edinbox Hindi

सीआईएससीई ने जारी की कक्षा 10वीं-12वीं के फाइनल एग्जाम की डेटशीट, फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के लिए डेट शीट जारी कर दी है। वे छात्र जो इस बार इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org  पर जाकर इसे देख या डाउनलोड कर सकते हैं। 

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 या आईसीएसई बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च, 2025 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी और 5 अप्रैल, 2025 को समाप्त होंगी।

परिषद ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि आईसीएसई और आईएससी दोनों के परिणाम मई 2025 में घोषित किए जाएंगे। इसने परीक्षा के दिन निर्देश, उम्मीदवारों को निर्देश, परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग, उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच आदि से संबंधित अन्य विवरण भी साझा किए। 

बताया गया है कि परीक्षा लिखने के लिए समय सारिणी में आवंटित समय के अलावा उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट मिलेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के आवंटित समय से आधे घंटे पहले परीक्षा हॉल/कक्ष में बैठना चाहिए।

पिछले साल CISCE ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट 8 दिसंबर, 2023 को जारी की थी। कक्षा 10 या ICSE बोर्ड परीक्षा 2024 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। इसी तरह ISC या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा, दोनों परीक्षाओं के परिणाम 6 मई, 2024 को जारी किए गए, जिसमें कुल 2,42 328 उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की और 98,088 ने कक्षा 12 पास की।

कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएँ
– फिर होमपेज पर आवश्यकतानुसार कक्षा 10 या 12 की डेट शीट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद ICSE, ISC डेट शीट 2025 स्क्रीन पर दिखेगी।
– फिर डेट शीट डाउनलोड करें
– अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed