Edinbox Hindi

लॉ की 3 साल और 5 साल की डिग्री में क्या है अंतर, कौन सा एलएलबी कोर्स है बेहतर?

लॉ के फील्ड में करियर बनाना है तो आपको एलएलबी की डिग्री लेनी होगी। स्टूडेंट्स के पास एलएलबी करने के दो ऑप्शन होते हैं। एक पांच साल का एलएलबी कोर्स, जिसे इंटीग्रेटेड एलएलबी कहते हैं। वहीं दूसरा तीन साल वाला एलएलबी। ऐसे में कई छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि कौन सा एलएलबी कोर्स बेहतर है। पांच साल वाले में एडमिशन लिया जाए या तीन साल वाले एलएलबी में?

पांच साल के एलएलबी यानी इंटीग्रेटेड एलएलबी में एडमिशन 12वीं के बाद होता है।  इसमें बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी आदि कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी विषय में 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। वहीं फीस की बात करें तो 5 साल के लॉ की डिग्री में करीब 5 लाख से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक की फीस होती है। कॉलेज और राज्य के हिसाब से फीस कम और ज्यादा भी हो सकती है। वहीं, तीन साल का एलएलबी कोर्स ग्रेजुएशन के बाद होता है। 

इंटीग्रेटेड एलएलबी पांच साल का होता है। इसमें स्टूडेंट्स को दो बार ग्रेजुएशन यानी तीन साल ग्रेजुएशन और तीन साल एलएलबी की पढ़ाई नहीं करनी पड़ती। इटीग्रेटेड एलएलबी करने पर पांच साल में ही ग्रेजुएशन और एलएलबी की डिग्री एक साथ मिल जाती है। इंटीग्रेटेड एलएलबी में पहला लाभ तो यह होता है कि स्टूडेंट्स 12वीं के तुरंत बाद ही लॉ की पढ़ाई से परिचित हो जाते हैं। वे लॉ के फील्ड में ही करियर बनाने को लेकर फोकस रहते हैं। पांच साल के एलएलबी कोर्स में स्टूडेंट्स लॉ की पढ़ाई के साथ अलग-अलग सब्जेक्ट के कॉम्बिनेशन रख सकते हैं जैसे कि बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, बीएससी एलएलबी, बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स), बीएससी एलएलबी (ऑनर्स) आदि। 

इंटीग्रेटेड एलएलबी करने वाले स्टूडेंट्स की पहुंच कोर्ट रूम प्रैक्टिस तक जल्दी हो जाती है क्योंकि कॉलेज अपने कोर्स में मूट कोर्ट, रिसर्च सबमिशन, मॉक ट्रायल कोर्ट को शामिल करते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स टॉप लॉ फर्म, कॉर्पोरेट्स और एनजीओ के साथ इंटर्नशिप करते हैं। 

तीन साल का एलएलबी कोर्स करने के लिए पहले ग्रेजुएशन करना होता है। तीन साल का एलएलबी कोर्स उन लोगों के लिए सही है जो बीए, बीएसी, बीकॉम या बीटेक आदि करने के बाद लॉ के फील्ड में करियर बनाने के बारे में सोचते हैं। कई स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन पूरा होने तक अपना फील्ड तय नहीं कर पाते। उनके लिए तीन साल का एलएलबी कोर्स एक ऑप्शन देता है। 3 साल के एलएलबी कोर्स के लिए विभिन्न संस्था की फीस अलग है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed