
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी (IIT) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा – एडवांस्ड यानी जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanved 2025) की तिथि की घोषणा कर दी है। आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे-पेपर 1 और पेपर 2। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।
जेईईड एडवांस्ड 2025 परीक्षा दो सत्रों आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नवीनतम नोटिस में कहा गया है, “जेई (एडवांस्ड) 2025 रविवार, 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन घंटे की अवथि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।”
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में इसी परीक्षा से दाखिले होते हैं जिसमें रैंक के हिसाब से छात्र को कॉलेज मिलता है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने जेईई एडवांस्ड को लेकर पिछले दिनों बड़ा बदलाव किया था जिसके तहत कैंडिडेट्स के लिए अटैम्प्स की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी थी। हालांकि संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2025 (JEE Advanced) के पात्रता मानदंड में किए गए बदलावों को तुरंत वापस भी ले लिया गया। इसके बाद अब स्टूडेंट्स लगातार दो साल में दो ही बार जेईई एडवांस्ड दे सकेंगे।




Add comment