
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने क्लैट काउंसलिंग की तारीखों का एलान कर दिया है। जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा लेने की इच्छा रखते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से क्लैट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। काउंसलिंग 11 दिसंबर, 2024 से शुरू होने वाली है।
उम्मीदवारों के पास लॉगिन पोर्टल के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेजों को पंजीकृत करने और अपलोड करने के लिए अपना लॉग इन विवरण होना चाहिए। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों के पास क्लैट परीक्षा का वैध स्कोर होना चाहिए। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। प्रथम मेरिट सूची 26 दिसंबर को जारी होगी।
क्लैट काउंसलिंग प्रक्रिया पांच राउंड में आयोजित की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार जो प्रत्येक राउंड के लिए क्लैट 2025 कट-ऑफ (CLAT 2025 cut-off) को क्लियर करेंगे, क्लैट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को केवल उन्हीं एनएलयू में प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा जो उनकी एनएलयू वरीयता सूची में हैं।
काउंसलिंग 24 NLU, 1 निजी विश्वविद्यालय और 60 से अधिक संबद्ध कॉलेजों में पांच वर्षीय LLB और LLM कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। मेरिट सूची घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों के पास अपनी सीट आवंटन को फ्रीज करने का विकल्प होगा। हालांकि, जो उम्मीदवार अपनी सीट आवंटन से संतुषट नहीं हैं, वे फ्लोट विकल्प चुन सकते हैं। जो उम्मीदवार प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहते हैं, वे उपलब्ध निकास विकल्प का चयन कर सकते हैं।




Add comment