Edinbox Hindi

BHU ने शुरू की सिविल सर्विसेज के लिए फ्री कोचिंग; एससी, ओबीसी कैटेगरी के छात्रों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) का डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (DACE) एससी और ओबीसी स्टूडेंट्स को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। वर्ष 2024-25 बैच के लिए मुफ्त कोचिंग स्कीम हेतु एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इसके लिए एससी और ओबीसी कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 

DACE प्रोग्राम आर्थिक रूप से पिछड़े अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के कैंडिडेट्स को बेहतर और मुफ्त कोचिंग देने के लिए है। इसका उद्देश्य उन्हें गवर्नमेंट सेक्टर में बेहतर नौकरियों के लिए कॉम्पिटिशन एग्जाम के लिए तैयार करना है। इस स्कीम के तहत यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) और स्टेट पब्लिक सर्विस एग्जाम (SPSC) के लिए कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। 12 महीने के कोर्स के लिए दोनों ही वर्गों में 100 सीटें हैं। 

इस फ्री कोचिंग के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2024 रखी गयी है। ऑफलाइन एग्जाम और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए छात्रों का सिलेक्शन होगा। इंटरव्यू BHU DACE सेंटर में लिया जाएगा। कैंडिडेट की टोटल फैमली इनकम 8 लाख रुपए से ज्यादा न हो। DACE-BHU सिविल सर्विसेज कोचिंग लेने वाले कैंडिडेट्स कोई भी दूसरा अकेडमिक कोर्स नहीं कर सकते। वैलिड आधार नंबर भी जरूरी होगा। 

इस फ्री कोचिंग स्कीम में मिनिमम 50 स्टूडेंट्स और मैक्सिमम 100 सीटों पर एडमिशन दिया जा सकता है। इसमें 70 पर्सेंट एससी स्टूडेंट्स होने चाहिए। एससी कैटेगरी में अगर सीटें नहीं पूरी होती हैं, तो इसमें छूट दी जा सकती है। हालांकि, किसी भी स्थिति में एससी कैटेगरी के स्टूडेंट्स का 50 पर्सेंट से कम नहीं हो सकता। साथ ही, हर कैटेगरी में 30 पर्सेंट स्लॉट महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित होंगे। यदि किसी कैटेगरी में पर्याप्त संख्या में महिला कैंडिडेट्स नहीं हैं, तो उसी कैटेगरी के पुरुष कैंडिडेट्स का DAF द्वारा सिलेक्शन किया जाएगा। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed