Edinbox Hindi

अगले साल 15 जून को हो सकती है नीट पीजी परीक्षा! NMC ने जारी की संभावित तारीख

नीट पीजी 2025 की डेट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, आयोग ने इस एग्जाम की संभावित तारीख जारी की है। एनएमसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET-PG) 2025 15 जून को आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह इस एग्जाम की सही तारीख के लिए आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर विजिट करते रहें।

NMC की सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा नीट पीजी परीक्षा 2025 का आयोजन 15 जून को किए जाने की उम्मीद है। NMC के तहत स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (PGMEB) ने NBEMS के साथ NEET-PG 2025 परीक्षा और पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा होने की तारीख के मामले पर भी चर्चा की है। इंटर्नशिप पूरा होने की तारीख 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की जाएगी और NEET-PG 2025 परीक्षा संभवतः 15 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।

बता दें कि नीट पीजी परीक्षा से पहले नीट यूजी का आयोजन किया जाएगा। नीट यूजी (अंडरग्रेजुएट) परीक्षा की भी तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। तिथि भी जल्द ही घोषित हो सकती है। यह परीक्षा मई 2024 में आयोजित की जा सकती है। नीट एमडीएस (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी), नीट एसएस (सुपर स्पेशलिटी) और फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट सहित अन्य परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में आयोजित की जाएंगी।

बता दें कि साल 2024 में नीट परीक्षा काफी विवादों में रही थी। पेपर लीक के आरोपों के बीच इस परीक्षा को स्थगित किया गया था। फिर परीक्षा बाद में आयोजित की गई थी। नीट यूजी मई में आयोजित होनी थी, लेकिन पटना में पेपर लीक की बात सामने आई थी। हालांकि पेपर आयोजित किया गया था। इसका रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था, लेकिन रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था। सीबीआई ने इस मामले की जांच भी की थी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed