Edinbox Hindi

बिहार बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, एक फरवरी से इंटर तो 17 से होगी मैट्रिक परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी (BSEB) ने आज बिहार में अगले साल यानी 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की पूरी डेटशीट जारी कर दी। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तिथियों का एलान  के साथ ही डेटशीट के लिए लंबे समय से चल रहा छात्रों का इंतजार आज समाप्त हो गया। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.com, secondary.biharboardonlinecom और secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड की जा सकती है।   

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज दोपहर वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। एग्जाम फरवरी में आयोजित किए जाएंगे। बिहार में 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं एक फरवरी, 2025 से शुरू होंगी और 15 फ़रवरी तक चलेंगी।

बता दें कि बिहार बोर्ड की परीक्षाएं इस बार भी फरवरी में शुरू होंगी। 2024 में बिहार बोर्ड कक्षा 10 की सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 को शुरू हुई थी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी, 2024 को शुरू हुई थीं। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। 

इस बार भी एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डमी प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। छात्रों को 12 दिसंबर तक विवरण में सुधार के लिए अनुरोध प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर भी जारी कर दिए हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed