Edinbox Hindi

पीरियड्स के दौरान छात्राओं को एक दिन की छुट्टी, सिक्किम यूनिवर्सिटी की सराहनीय पहल

सिक्किम विश्वविद्यालय की तरफ से एक अहम फैसला लिया गया है। अब यहां पढ़ने वाली छात्रओं को पीरियड्स लीव की सुविधा मिलेगी। सिक्किम विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना के अनुसार छात्राओं को हर महीने एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी की अनुमति दी है। 

सिक्किम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार लक्ष्मण शर्मा ने पिछले महीने सिक्किम विश्वविद्यालय छात्र संघ (एसयूएसए) द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद इस आशय की अधिसूचना जारी की। केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा, “कुलपति ने सिक्किम विश्वविद्यालय की छात्राओं/महिलाओं को विश्वविद्यालय परीक्षाओं के अलावा महीने में एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी की अनुमति दी है।”

उन्होंने कहा कि ली गई छुट्टी को परीक्षा के उद्देश्य से एक सेमेस्टर में आयोजित कक्षाओं में अनिवार्य 75 प्रतिशत उपस्थिति मानदंड के साथ समायोजित किया जाएगा।

यह पहली बार नहीं है जब सिक्किम ने महिलाओं के हित में ऐसा कदम उठाया है।  इससे पहले सिक्किम हाई कोर्ट ने अपने महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान 2-3 दिनों का पैड लीव देने की शुरुआत की थी। यह पहल हाई कोर्ट को देश का ऐसा पहला न्यायालय बनाती है, जिसने महिलाओं के लिए पीरियड्स लीव का प्रावधान किया। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed