Edinbox Hindi

एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम, 3 जनवरी से होंगे एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 03 जनवरी से 16 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। जेआरएफ फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 85 विषयों में किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

एनटीए के नोटिस में लिखा है, “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का आयोजन (i) ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, (ii) ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’ और (iii) ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए सीबीटी मोड में 85 विषयों के लिए 03 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक करेगी। यूजीसी नेट दिसंबर का विषयवार कार्यक्रम अनुलग्नक-I में उपलब्ध है।”

परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ-साथ एनटीए ने यह भी बताया है कि यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना पर्ची कब जारी होगी। जारी नोटिस के अनुसार, एनटीए परीक्षा से आठ दिन पहले, यानी संभावित रूप से 26 से 28 दिसंबर के बीच परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना के बारे में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed