Edinbox Hindi

IIT पटना के स्टूडेंट्स को मिला लाखों का पैकेज, 15 से अधिक छात्रों को मिला 60 लाख से ज्यादा का ऑफर

IIT पटना में 2025 के प्लेसमेंट सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस पहले फेज में संस्थान के छात्रों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस बार के प्लेसमेंट सत्र में कुल 207 छात्रों को जॉब ऑफर्स मिले हैं जिनमें 58 प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) भी शामिल हैं। औसत सालाना पैकेज 25.52 लाख रुपये तय किया गया है जो संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा और छात्रों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। 

इस बार के प्लेसमेंट सीजन में 15 से अधिक छात्रों को 60 लाख रुपये से ऊपर का पैकेज मिला है, जो संस्थान की अकादमिक और पेशेवर उत्कृष्टता को दर्शाता है। इतना ही नहीं IIT पटना के छात्रों ने जापान की प्रमुख कंपनियों से इंटरनेशनल जॉब ऑफर्स भी हासिल किए हैं जो इस संस्थान की वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है। 

IIT पटना के छात्रों को इस सत्र में कुछ प्रमुख कंपनियों से जॉब ऑफर्स मिले हैं। इनमें गूगल (13 ऑफर्स), टुरींग (11 ऑफर्स), माइक्रोसॉफ्ट, आरआई लिमिटेड, और टाइगर एनालिटिक्स (9-9 ऑफर्स), फ्लिपकार्ट (7 ऑफर्स), और एक्सेंचर (6 ऑफर्स) शामिल हैं। छात्रों को विभिन्न प्रमुख प्रोफाइल्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) जैसी भूमिका के लिए जॉब ऑफर्स मिले हैं। 

इस वर्ष, IIT पटना के छात्रों को जापान स्थित कंपनियों से इंटरनेशनल जॉब ऑफर्स भी प्राप्त हुए हैं। एक्सेंचर जापान, सकाटा इनकॉर्पोरेशन और NTT-TX जैसी कंपनियों ने IIT पटना के छात्रों को वैश्विक स्तर पर अपनी टीम का हिस्सा बनने का अवसर दिया है। यह संस्थान की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को सिद्ध करता है। अब IIT पटना के छात्र न केवल राष्ट्रीय, बल्कि वैश्विक कंपनियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। 

IIT पटना में इस बार की प्लेसमेंट प्रक्रिया हाइब्रिड मोड में चल रही है, जिसमें वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरह के इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि छात्रों और चयनकर्ताओं के बीच संवाद प्रभावी और वास्तविक रूप से हो सके। 

IIT पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा हमारे छात्रों की यह उपलब्धियां सिद्ध करती हैं कि IIT पटना पूरी तरह से उद्योग की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए तैयार है। हमारे छात्र न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं और हम इस पर गर्व महसूस करते हैं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed