Edinbox Hindi

नोएडा और दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली। शुक्रवार तड़के 5.02 बजे द्वारका सेक्टर तीन स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। चप्पे-चप्पे की तलाशी के दौरान वहां से कोई विस्फोटक नहीं मिला। उधर, नोएडा के सेक्टर-126 स्थित लोटस वैली स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बाद में सूचना को फर्जी करार दिया गया। इससे पहले भी समय-समय पर अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता।

दमकल अधिकारी ने बताया कि इसी बीच 8.07 बजे राफ्ता मोड़ जाफरपुर कलां स्थित न्यू कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने वहां जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस यहां जांच कर ही रही थी कि 8.39 बजे पुलिस को बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित विशाल भारती पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग के कर्मी स्कूल की गहन तलाशी ली।

बीती नौ दिसंबर को भी दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। खास बात ये है कि इस बार मेल भेजने वाले ने बम ब्लॉस्ट को रोकने के एवज में मांगे 30 हजार डॉलर की मांग की थी।

स्कूलों में बम होने की धमकी भरा ई-मेल भेजने वाला दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। इस मामले में पुलिस आईपी पते से यह पता तो कर लेती है कि ई-मेल किस देश के सर्वर आदि से भेजा गया है। लेकिन इससे आगे जांच नहीं बढ़ पाती हैं।

नोएडा के सेक्टर-126 स्थित लोटस वैली स्कूल को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शुक्रवार सुबह ई-मेल मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने बम स्क्वायड के साथ स्कूल में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल आने वाले बच्चों को वापस घर भेज दिया गया और अभिभावकों को फोन और मैसेज के जरिए इसकी सूचना दी गई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को एहतियातन घर भेजा गया है। कोतवाली सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि धमकी भरा ईमेल स्कूल प्रबंधन को मिला था। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। स्कूल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed