Edinbox Hindi

आईआईटी में पहली बार पांच खिलाड़ियों को मिला खेल कोटे से दाखिला

आईआईटी के इतिहास में पहली बार पांच अभ्यर्थियों को खेल कोटे से दाखिला मिला है। खेल श्रेष्ठता प्रवेश योजना के तहत ये दाखिले दिए गए। योजना के तहत ऐसे विद्यार्थी आईआईटी में दाखिला लेने के पात्र होते हैं, जिन्होंने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड क्वालिफाई किया हो और खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन किया हो।

आईआईटी मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स एंड एनालिटिक्स के प्रमुख प्रो. महेश पंचाग्नुला ने बताया कि दो साल पहले आईआईटी काउंसिल से मंजूर इस योजना के तहत कई आवेदन आए थे। हालांकि जरूरी मानक पूरा करने के आधार पर पांच विद्यार्थियों को सीट मिली है। इन पांचों ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि जेईई एडवांस्ड भी उत्तीर्ण किया।

दिल्ली की स्क्वैश खिलाड़ी एशियन जूनियर गेम्स में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी जैन को बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) और दिल्ली के ही टेबल-टेनिस खिलाड़ी प्रभाव गुप्ता को बीटेक आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग (एआई) में दाखिला मिला है। 

महाराष्ट्र की राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल खिलाड़ी आरोही भावे को बीएस (चिकित्सा विज्ञान और इंजीनियरिंग) और पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय वाटर पोलो व तैराकी खिलाड़ी आर्यमन मंडल को बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएईई), आंध्र प्रदेश के लॉन टेनिस खिलाड़ी वंगाला वेदवचन रेड्डी को बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में सीट मिली है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed