
जेईई मेन 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईआईटी जेईई मेन सेशन 1 के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है और एक नई लिस्ट जारी की है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक करने के बाद ही परीक्षा के लिए घर से निकलें। परीक्षा केंद्र से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा 22 से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी। इस बार परीक्षा केंद्र भारत के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी बनाए गए हैं। खासकर शारजाह, UAE में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है, क्योंकि NTA ने इस केंद्र में बदलाव किया है।
जो स्टूडेंट्स जेईई मेन परीक्षा के लिए शारजाह, यूएई में स्थित स्कॉलर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, 909-903 बेलरेशीद टॉवर, I, MNC हेल्थकेयर बिल्डिंग, बुहैरा कॉर्निश में अपना परीक्षा केंद्र निर्धारित थे, उनके लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब इन सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। वे अब अपनी परीक्षा स्कॉलर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, 1501-1502, द फर्स्ट टॉवर, अलखान स्ट्रीट, अल मजाज़-3, शारजाह, यूएई, पिनकोड 50001 में देंगे।
जेईई मेन जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने की उम्मीद है। बीई और बीटेक प्रवेश परीक्षा 5 दिन और 10 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2025 के लिए कुल 13.8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसका मतलब है कि हर शिफ्ट में करीब 1.2 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इसके अलावा, जेईई के तहत होने वाली बीआर्क और बीप्लानिंग प्रवेश परीक्षा 30 जनवरी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।




Add comment