Edinbox Hindi

KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, भाजपा ने दिल्ली चुनावों में जनता से किया वादा 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया। भाजपा तीन चरणों में संकल्प पत्र जारी कर रही है। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र के दूसरे भाग को जारी किया। इस संकल्प पत्र में दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति भी होगी। 

भाजपा के संकल्प पत्र पार्ट-2 की घोषणाओ में जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, एससी छात्रों को हर महीने एक हजार रुपये की मदद, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये की मदद और दो बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का वादा शामिल है। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भी छात्रों को लेकर बड़ी घोषणाएं की है। पार्टी ने छात्रों को डीटीसी बसों में यात्रा फ्री और केंद्र की मदद से मेट्रो के किराए में 50% की छूट का वादा किया है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed