Edinbox Hindi

दिल्ली विश्वविद्यालय के एसओएल में भी अब स्पोर्ट्स कोटे से होंगे दाखिले, खेल नीति तैयार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में भी अब स्पोर्ट्स (खेल) के माध्यम से दाखिले हो सकेंगे। एसओएल ने इसके लिए खेल नीति तैयार कर ली है। बुधवार (22 जनवरी) को एसओएल के एक कार्यक्रम में इस खेल नीति दस्तावेज का विमोचन कर दिया गया। जल्द ही इस नीति को आगे बढ़ाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।

यह कमेटी इस नीति के तहत दाखिले, पुरस्कार व छात्रवृत्ति के संबंध में फैसला करेगी। मालूम हो कि अब तक डीयू के नियमित कॉलेजों में खेल कोटे के तहत ट्रायल और सर्टिफिकेट के माध्यम से दाखिले होते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल को छात्रों के बीच प्रमोट करने की बात कही गई है, उसी पर अमल करते हुए एसओएल ने यह खेल नीति दस्तावेज तैयार किया है। अब जो कमेटी बनाई जाएगी वह इस नीति के तहत दाखिले, पुरस्कार व छात्रवृत्ति के संबंध में फैसला लेगी।

बुधवार को डीयू के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग के तहत एसओएल परिसर में श्रीराम ऑडिटोरियम की आधारशिला रखी गई। इसके साथ ही मुक्त शिक्षा विद्यालय के कॉल सेंटर, मीटिंग रूम और शिशुओं के लिए समर्पित क्रेच सुविधा का उद्घाटन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी (दिल्ली शाखा) की अध्यक्ष एवं शिक्षा विद् संगीता सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed