Edinbox Hindi

नीट यूजी पंजीकरण के लिए जरूरी नहीं अपार आईडी, एनटीए ने किया स्पष्ट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में NEET UG 2025 के लिए नई गाइडलाइंस जारी कीं थी। इन निर्देशों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को आधार कार्ड के साथ-साथ अब एक नई पहचान संख्या, अपार आईडी (APAAR ID), की आवश्यकता होगी। आधार कार्ड पहले से ही अनिवार्य था, लेकिन अपार आईडी को पहली बार प्रक्रिया में जोड़ा गया है।

हालांकि, एनटीए ने ताजा नोटिस में छात्रों के बीच फैल रही भ्रांति पर स्पष्टीकरण दिया है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी 2025 पंजीकरण के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार अन्य माध्यमों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

एनटीए का कहना है कि नीट परीक्षा प्रक्रिया में आधार और अपार आईडी का इस्तेमाल आवेदन प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों की पहचान की सटीकता सुनिश्चित की जाएगी। एनटीए ने यह भी सुझाव दिया है कि जो छात्र नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी अपार आईडी बनवा लें और अपने आधार कार्ड की जानकारी को अद्यतन कर लें।  

परीक्षण एजेंसी ने नवीनतम अपडेट में कहा है, “कृपया 14 जनवरी 2025 की सार्वजनिक सूचना देखें, जिसमें उम्मीदवारों को अपने आधार क्रेडेंशियल अपडेट करने और अपनी APAAR ID को एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। APAAR ID (जिसे पहले अकादमिक बैंक ऑफ़ क्रेडिट या ABC ID कहा जाता था) को छात्र के शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा का एक व्यापक रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि NEET UG 2025 पंजीकरण के लिए APAAR ID अनिवार्य नहीं है। उम्मीदवार अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग करके परीक्षा के लिए पंजीकरण करना जारी रख सकते हैं, जिसका विवरण जल्द ही सूचना बुलेटिन में उपलब्ध होगा।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed