Edinbox Hindi

BPSC 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2024 की मार्कशीट जारी, 15 से 30 अप्रैल के बीच होगी मुख्य परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम के बाद अब इसकी मार्कशीट भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 23 जनवरी को बीपीएससी ने 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे। 

इस परीक्षा में कुल 3,28,990 उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिसमें से 21,581 उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त हुई। बीपीएससी के अधिकारियों के अनुसार अब 70वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 से 30 अप्रैल 2024 के बीच किया जाएगा। 

परीक्षा परिणाम के बाद आयोग ने जानकारी दी कि कुल 3,28,990 उम्मीदवारों में से करीब 2,03,358 उम्मीदवार न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स भी प्राप्त नहीं कर सके।  सामान्य और ईडब्ल्यूएस पुरुषों के लिए 60 अंक (40%) का न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किया गया था, लेकिन 42,615 उम्मीदवार इसे पार नहीं कर पाए। वहीं, पिछड़ा वर्ग (OBC) पुरुषों के लिए 54.75 अंक (36.5%) अर्हता अंक थे और इस श्रेणी के 27,691 अभ्यर्थी इसे हासिल नहीं कर सके। एससी और एसटी उम्मीदवारों की स्थिति सबसे खराब रही, क्योंकि 1,05,997 उम्मीदवार न्यूनतम 48 अंक भी प्राप्त नहीं कर सके। 

1409 उम्मीदवारों को शून्य से कम अंक मिले। बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षा के कथित रूप से सरल प्रश्नपत्र के बावजूद लगभग 1,70,000 उम्मीदवार 30% अंक भी प्राप्त नहीं कर सके, जो इस परीक्षा की चुनौतियों को और बढ़ा देता है। 

कट ऑफ की बात करें तो अनारक्षित: 91, अनारक्षित महिला: 81, ईडब्ल्यूएस: 83, ईडब्ल्यूएस महिला: 73, एससी: 70.33, एससी महिला: 55, एसटी: 65.33, एसटी महिला: 65.33, ईबीसी: 82, ईबीसी महिला: 69.33, बीसी: 84.67, बीसी महिला: 75, बीसीएल: 71.33 रहा।   

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed