Edinbox Hindi

पीएम रिसर्च फेलोशिप को लेकर बड़ा ऐलान, अगले 5 साल IIT और IISc में दी जाएंगी 10,000 फेलोशिप

आज संसद में देश की वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने पीएम रिसर्च फेलोशिप को लेकर भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में आईआईटी और आईआईएससी (IIT or IISc) में टेक्निकल शोध के लिए पीएम रिसर्च फेलोशिप योजना के तहत 10,000 फेलोशिप प्रदान की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि पूरे पूर्वी क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना किए जाने की भी घोषणा की। 

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने 10 वर्षों में लगभग 1.1 लाख स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा सीटें जोड़ी हैं, जो 130 प्रतिशत की वृद्धि है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 75,000 सीटें जोड़ने के लक्ष्य की ओर अगले वर्ष मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहकर्त्ताओं के साथ हमारी पांडुलिपि धरोहर के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण और संरक्षण के लिए ज्ञान भारतम मिशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें 1 करोड़ से अधिक पांडुलिपियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान के आदान प्रदान के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली का एक राष्ट्रीय डिजिटल संग्रह स्थापित किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं के मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने वैश्विक विशेषज्ञता के साथ कौशल के लिए 5 राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि अब फूड डिलीवरी करने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही उनको सरकार की ओर से बीमा कवर का लाभ भी दिया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed