Edinbox Hindi

IIT मद्रास ने MBA प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने की बढ़ाई डेट, अब 2 फरवरी तक करें आवेदन 

IIT मद्रास के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीस (DoMS) ने अपनी MBA प्रोग्राम के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 2 फरवरी 2025 कर दी है। यह दो साल का फुल टाइम MBA प्रोग्राम नए उम्मीदवारों और अनुभवी दोनों के लिए ओपन है। 

IIT मद्रास का MBA प्रोग्राम पिछले शैक्षिक वर्ष में 100% प्लेसमेंट के साथ सफल रहा। इस दौरान 37% छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) प्राप्त हुए। 2024 बैच के लिए सबसे अधिकतम CTC (Cost to Company) 29.65 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) था, जबकि टॉप 25% छात्रों का औसत CTC 21.89 लाख रुपये प्रति साल था। यह जानकारी IIT मद्रास ने दी है। 

IIT मद्रास के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीस के प्रमुख प्रोफेसर एम. थेनमोझी ने कहा, ‘IIT मद्रास का MBA प्रोग्राम एक विविध और समृद्ध शैक्षिक माहौल प्रदान करता है। हमारे छात्र बेसिक सिलेबस के साथ-साथ विभिन्न टूल और तकनीक में भी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। विशेषकर, छात्रों की टेकनों एनालिटिकल एबिलिटी को मजबूत किया जाता है। इस प्रोग्राम के जरिए हम छात्रों को कई स्पेशलाइज्ड क्षेत्रों में ट्रेंड करते हैं।’

इस MBA प्रोग्राम में छात्रों को बदलते हुए उद्योग की जरूरतों का अनुभव मिलेगा, वे IIT के माहौल का हिस्सा बनेंगे, क्वांटिटेटिव और एनालिटिकल स्किल्स में विशेषज्ञता हासिल करेंगे, और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और एक्सचेंज प्रोग्रामों का हिस्सा बन सकेंगे। IIT मद्रास ने बताया कि यह प्रोग्राम छात्रों को उद्योग की नई मांगों के बारे में जानकारी देगा, जो उनकी समग्र क्षमता को बढ़ाएगा। 

MBA डिग्री सात क्वार्टर में आयोजित की जाती है, जिसमें क्लासरूम टीचिंग, केस डिस्कशन, समर इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स शामिल होते हैं। छात्रों को छह विभिन्न विशेष क्षेत्रों में से एक को चुनने का मौका मिलता है जिनमें वित्त (फाइनेंस), ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, इनफार्मेशन सिस्टम, इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट, मार्केटिंग और ऑपरेशंस मैनेजमेंट शामिल हैं। 

IIT मद्रास का MBA प्रोग्राम छात्रों को एक हाई क्वालिटी की शिक्षा देता है और उन्हें उद्योग में आवश्यक बदलावों के लिए तैयार करता है। यह प्रोग्राम छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन हासिल करने का मौका देता है, जिससे वे भविष्य में विभिन्न उद्योगों में बेहतर नौकरी कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 2 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं इस प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed