Edinbox Hindi

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा डेटशीट में हुआ बदलाव

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल(RBSE Date Sheet 2025) में बदलाव किया है। संशोधित शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर नए शेड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

जारी किए गए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी और 12वीं की परीक्षा 7 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले, आरबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाली थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक होने वाली थी। नवीनतनम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी  निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed