Edinbox Hindi

निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 9 फरवरी को आयोजित होंगे एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (exams.nta.ac.in/NIFT) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

आधिकारिक सूचना में कहा गया है, “निफ्टी-2025 के लिए एडमिट कार्ड https://exams.nta.ac.in/NIFT/ और https://exams.nta.ac.in/NIFT/ वेबसाइटों पर जारी किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग के साथ निफ्टी-2025 के अपने एडमिट कार्ड (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) डाउनलोड करने और उसमें दिए गए निर्देशों को पढ़ने की आवश्यकता है।”

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी को आयोजित करेगी। निफ्ट प्रवेश परीक्षा- 2025 हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में देश को 81 शहरों में स्थित लगभग 92 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)/ पेपर आधारित टेस्ट (PBT) दोनों मोड आयोजित होंगी।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed