Edinbox Hindi

प्रयागराज में 12 फरवरी तक नहीं खुलेंगे कोई भी स्कूल, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं

यूपी में प्रयागराज के महाकुंभ में माघ पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर में मेले में भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में समस्त बोर्ड के सभी माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं शुक्रवार (7 फरवरी) से 12 फरवरी (माघ पूर्णिमा) तक ऑनलाइन तरीके से संचालित होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रयागराज जिलाधिकारी की ओर से जिला स्कूल निरीक्षक को जारी आदेश के मुताबिक, विद्यार्थियों के आवागमन में असुविधा और छात्र हित में 7 फरवरी से 12 फरवरी तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन तरीके से संचालित होंगी। 

आदेश के मुताबिक, सभी छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और सभी टीचर समय के अनुसार स्कूल पहुंचकर वर्तमान में जारी प्रयोगात्मक परीक्षा और गृह परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार संपादित कराएंगे। 

बता दें कि गुरुवार को शाम आठ बजे तक 77.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया और 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज में महाकुंभ मेले को लेकर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed