
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से चेक कर सकते हैं। हालांकि, कुछ छात्रों ने वेबसाइट पर स्कोरकार्ड लिंक काम न करने की शिकायत की है, और ‘500 Internal Server Error’ का संदेश आ रहा है, जिससे वे अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में, छात्रो को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कुछ समय बाद फिर से प्रयास करने पर रिजल्ट आसानी से चेक किया जा सकता है।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
जेईई मेन 2025 सत्र 1 के रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को अपनी एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स का उपयोग करना होगा। एनटीए ने 10 फरवरी 2025 को जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी की थी, जिसके बाद छात्रों को यह अंदाजा हो गया था कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। एनटीए के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में भी रिजल्ट के 12 फरवरी 2025 तक घोषित होने की जानकारी दी गई थी।
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा कौन दे पाएगा?
जेईई मेन 2025 के सत्र 1 का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को किया गया था, जिसमें 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। बीई/बीटेक (पेपर 1) और बीआर्क/बीप्लानिंग (पेपर 2) के लिए 13,00,273 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2025 में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने न्यूनतम योग्यता अंक (कट-ऑफ पर्सेंटाइल) प्राप्त किया हो, और केवल टॉप 2.5 लाख रैंक धारक ही जेईई एडवांस्ड के लिए योग्य होंगे।
जेईई एडवांस्ड में सफल होने वाले उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से IIT, NIT, IIIT और GFTI जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलेगा। आम तौर पर, जेईई एडवांस्ड में उच्चतम रैंक प्राप्त करने वाले छात्र IIT बॉम्बे में बीटेक (सीएसई) कोर्स के लिए आवेदन करते हैं।
JEE Main 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
– सबसे पहले, jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
– वेबसाइट के होमपेज पर ‘स्कोर कार्ड देखें’ या ‘जेईई मेन 2025 परिणाम देखें’ विकल्प पर क्लिक करें।
– अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
– रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा, जिसमें आपका कुल स्कोर और अन्य डिटेल्स होंगी।
– रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें, और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
JEE Mains Result: जेईई मेन स्कोरकार्ड में क्या मिलेगा?
जेईई मेन 2025 के स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:
– कैंडिडेट का नाम
– रोल नंबर
– एप्लिकेशन नंबर
– कुल स्कोर
– विषयवार पर्सेंटाइल
– पात्रता स्थिति
– राष्ट्रीयता
– PwD स्टेटस
– माता-पिता के नाम
अब, आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और अपनी अगली परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं!




Add comment