Edinbox Hindi

कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, NEET परीक्षा की कर रहा था तैयारी

राजस्थान के कोटा शहर में नीट की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली। वो सवाई माधोपुर का रहने वाला था। बता दें कि साल 2025 कोटा में यह 7वां सुसाइड का मामला सामने आया है। कोटा पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि मंगलवार की सुबह 18 वर्षीय NEET अभ्यर्थी ने अपने पीजी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले का रहने वाला अंकुश मीणा डेढ़ साल से कोटा में नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और प्रताप नगर में एक पीजी रूप में रह रहा था। अंकुश ने अपने पीछे कोई संदेश नहीं छोड़ा। हालांकि, पुलिस के संदेह है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की। 

दादाबाड़ी थाने के सर्किल इंस्पेक्टर मेंगे लाल यादव ने इस घटना को लेकर कहा कि मंगलवार सुबह लड़के को उसके चचेरे भाई ने पंखे से लटका हुआ पाया, जो उसी मोहल्ले में रहता है। यादव ने बताया कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीएनएसएस एक्ट की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हेड कॉनस्टेबल जितेंद्र ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम प्रताप नगर स्थित पीजी पहुंची। 

मृतक के चाचा ने शवगृह के बाहर संवाददाताओं को बताया कि अंकुश ने अपने संस्थान में नियमित परीक्षा में करीब 480 अंक हासिल किए थे और पढ़ाई को लेकर तनाव के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि उसने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपने पिता को भी फोन किया, लेकिन यह नहीं बताया कि उसे कोई परेशानी है या नहीं। साल 2025 में यह आत्महत्या का 7वां मामला है। बता दें कि कोटा प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग की तैयारी के लिए जाना जाता है। कोटा फिलहाल लगातार हो रही आत्महत्याओं के मामलों से जूझ रहा है। अकेले जनवरी महीने में इससे पहले तक 6 बच्चों ने कोटा में सुसाइड किया था। 

पहला केस 8 जनवरी को सामने आया था, जब JEE की तैयारी करने वाले हरियाणा के महेंद्रगढ़ के छात्र नीरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद दूसरा केस 09 जनवरी को सामने आया था, जब मध्य प्रदेश निवासी छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद तीसरा केस 17 जनवरी को सामने आया, जब उड़ीसा के छात्र ने सुसाइड किया था। चौथा केस 18 जनवरी को सामने आया, जब बूंदी जिले के छात्र ने आत्महत्या की थी। पांचवा केस 22 जनवरी को सामने आया, जब गुजरात की छात्रा ने सुसाइड किया। छठवां केस 22 जनवरी को सामने आया, जब असम निवासी छात्र ने आत्महत्या कर ली।  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed