Edinbox Hindi

रद्द हो जाएगी BPSC 70वीं संयुक्त परीक्षा! खान सर का बड़ा दावा- हाथ लगा बड़ा सबूत, हाईकोर्ट में करेंगे पेश

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को लेकर मामला फिलहाल पटना हाईकोर्ट में है। एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई जारी है। इस बीच, परीक्षा को रद्द करने की मांग का समर्थन कर रहे खान सर ने एक बड़ा दावा किया है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए खान सर ने कहा कि उन्हें वह सबूत मिल गया है, जिसकी वे दो महीने से तलाश कर रहे थे।

खान सर ने कहा, “हम दो महीने से जिस सबूत को खोज रहे थे, वह हमारे हाथ लग गया है। अब हम हाई कोर्ट में निश्चित रूप से जीतेंगे। आयोग जिसे छिपा रहा था, अब उसका पर्दा हट चुका है। हम जान गए हैं कि कहां-कहां से धांधली हुई थी।” यह दावा उस समय किया गया है, जब BPSC ने प्रशांत किशोर, गुरु रहमान और खान सर पर लीगल एक्शन की तैयारी की है।

खान सर ने आगे बताया, “प्रश्न पत्र के तीन सेट बनाए जाते हैं ताकि अगर एक लीक हो जाए, तो बाकी के सेटों का इस्तेमाल किया जा सके। नियम कहता है कि बचे हुए पेपर को संबंधित जिले के ट्रेजरी में जमा किया जाए। हमें पता चला कि नवादा और गया के ट्रेजरी से पेपर गायब थे, और बाद में पता चला कि BPSC ने यह पेपर पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर भेजे थे। 4 जनवरी को वही पेपर कबाड़ में बेचे जाने के लिए दिया गया था, जिससे तीन गुना परिणाम आए।”

इसके अलावा, कथित बीपीएससी पेपर लीक मामले की जांच ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से कराने की मांग भी उठ चुकी है। इस मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई चल रही है। यह परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी, जिसमें पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर हंगामा हुआ था।

हालांकि, हंगामे के बावजूद परीक्षा पूरी हुई, लेकिन बाद में उस सेंटर पर परीक्षा रद्द कर दी गई और फिर वहां दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। अब परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है, लेकिन बिहार में परीक्षा रद्द किए जाने की मांग को लेकर विरोध जारी है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed