
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा 25 से 30 अप्रैल, 2025 तक पटना में आयोजित होगी। उम्मीदवार 21 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया है।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 है। इस तिथि तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
70वीं BPSC मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल को छोड़कर अन्य सभी दिनों में एक ही पाली में किया जाएगा।
वहीं, बीपीएससी 70वीं CCE की प्रारंभिक परीक्षा को फिर से कराने की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन खान सर भी कर रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार चाहती है कि सब कुछ उसके हिसाब से हो, तो उसे तुरंत परीक्षा का पुनः आयोजन करना चाहिए, अन्यथा सरकार नाराज उम्मीदवारों के गुस्से का सामना नहीं कर पाएगी।




Add comment