
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के माध्यम से प्रवेश के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 फरवरी से 20 मार्च 2025 तक बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट (bhuonline.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 21 से 27 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
बीएचयू कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा 7 से 10 मई 2025 तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 11 मई 2025 को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 11 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे। अनंतिम उत्तर कुंजी 19 मई 2025 को जारी होने की संभावना है और परिणाम 5 जून 2025 को घोषित किए जाएंगे।
पात्रता मानदंड:
– एलकेजी, नर्सरी, कक्षा 1 और कक्षा 6 के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2025 तक की जाएगी।
– कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2025 तक की जाएगी।
– कक्षा 6 के लिए उम्मीदवार ने कक्षा 5वीं उत्तीर्ण की हो और आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
– कक्षा 9 के लिए उम्मीदवार ने कक्षा 8वीं उत्तीर्ण की हो और आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
– कक्षा 11 के लिए उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो और अधिकतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क:
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 550 रुपये होगा। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपये निर्धारित है।भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या एटीएम-डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।




Add comment