
ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों, विशेष रूप से पीएम श्री स्कूलों की इमारतों के लिए नया रंग कोड निर्धारित किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें नए रंग कोड की जानकारी दी गई है। अब सभी स्कूलों को इसी स्वीकृत रंग में रंगना अनिवार्य होगा।
ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों में एक समान रंग कोड अपनाया जाए, ताकि स्कूलों की पहचान और सुंदरता बनी रहे।
अब निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों के दौरान सभी सरकारी स्कूलों को नए स्वीकृत रंग कोड का पालन करना अनिवार्य होगा। सरकार ने क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश देने को कहा है, ताकि हर स्कूल में यह नियम सही तरीके से लागू हो सके। इससे स्कूलों की पहचान एकरूप होगी और वे अधिक आकर्षक दिखेंगे।
पुराने निर्देश होंगे रद्द
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नया आदेश स्कूल भवनों के रंग से जुड़े सभी पुराने निर्देशों को रद्द कर देगा। अब सभी स्कूलों में एक समान रंग कोड लागू होगा, जिससे राज्यभर के सरकारी स्कूलों में एक व्यवस्थित और सुंदर माहौल तैयार होगा।




Add comment