Edinbox Hindi
CUET-PG-2024

NTA ने जारी की CUET PG एग्जाम की सिटी स्लिप, जल्द जारी होगा एडमिट का

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी 2025 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

इस सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें परीक्षा के लिए किस शहर में उपस्थित होना है। साथ ही, एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।

सीयूईटी पीजी 2025 एग्जाम का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक होगा। यह परीक्षा 157 विषयों के लिए तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक रहेगी।

यह परीक्षा उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिलवाने के लिए आयोजित की जाती है। इसके तहत सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी और कुछ निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलता है। इस वर्ष एग्जाम के लिए कुल 4,12,024 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस बार एजेंसी ने परीक्षा की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी है, जबकि सवालों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड 
स्टेप 1: सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “CUET PG 2025 City Intimation Slip डाउनलोड लिंक” पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना Application ID, Password और Security Pin दर्ज करें।
स्टेप 4: कैप्चा भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपकी CUET PG 2025 City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 6: इसे डाउनलोड करके आगे के उपयोग के लिए सेव कर लें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed