Edinbox Hindi

AMU में मंदिर निर्माण और नाम परिवर्तन की उठी मांग, BJP नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में हाल ही में होली मनाने को लेकर विवाद हुआ था। अब एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर बनाने और AMU का नाम बदलकर “अलीगढ़ विश्वविद्यालय” करने की मांग उठी है। यह मांग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान ने की है, जिन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। उनकी इस मांग के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

रूबी आसिफ खान ने अपने पत्र में कहा कि AMU में सभी धर्मों के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं, इसलिए वहां सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि परिसर में मंदिर का निर्माण हो और विश्वविद्यालय का नाम बदला जाए। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

अलीगढ़ की भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार उनके बयान ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। भाजपा के अन्य नेताओं का भी इस बयान को समर्थन मिलना शुरू हो गया है।

रूबी आसिफ खान ने कहा कि जिस तरह से AMU के हर हॉस्टल में मुस्लिम छात्रों के लिए मस्जिद बनी हुई है, वैसे ही हिंदू छात्रों के लिए एक मंदिर भी बनाया जाना चाहिए, जिसमें सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि गणेश चतुर्थी समेत अन्य हिंदू पर्व भी AMU परिसर में सामूहिक रूप से मनाए जाने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि इस बार AMU परिसर में होली मनाई जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे हिंदुओं के त्योहारों में भी भाग लें ताकि विश्वविद्यालय में सभी धर्मों के छात्रों के बीच समानता और सौहार्द बना रहे। रूबी आसिफ खान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांगों को दोहराया और कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed