Edinbox Hindi
UP board 12th result

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त, 19 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बोर्ड ने जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा। यह कार्य राज्यभर के 261 केंद्रों पर संपन्न होगा।

कैसे होगी मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी?
मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी।प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त होगा, जो पूरी प्रक्रिया की देखरेख करेगा। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। मूल्यांकन कक्ष में कोई भी बाहरी डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित होगा और इन्हें केंद्र के मुख्य गेट पर जमा करना होगा।

कितने छात्र हुए पंजीकृत?
इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं।  हाई स्कूल (10वीं) के लिए  27,32,216 छात्र और इंटरमीडिएट (12वीं) में  27,05,017 छात्र। 

कब आएगा UP Board का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड ने अभी तक परीक्षा परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझान के आधार पर उम्मीद है कि UP Board का रिजल्ट अप्रैल-मई तक घोषित किया जा सकता है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड रिजल्ट की तारीख का ऐलान करेगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed