
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर (लिपिक) और सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर (लेखा) भर्ती परीक्षा को अब ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव राज्य सरकार द्वारा 19 जून 2024 को जारी आदेशों के अनुसार किया गया है।
अब ऑनलाइन नहीं, होगी पारंपरिक लिखित परीक्षा
पहले यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होने वाली थी, लेकिन अब इसे पारंपरिक लिखित परीक्षा (पेन-पेपर मोड) के रूप में आयोजित किया जाएगा। UPPRPB ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बदलाव की पुष्टि की है। 28 दिसंबर 2023 की अधिसूचना के खंड 4.1 के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, परीक्षा का प्रारूप MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) ही रहेगा, लेकिन अब उत्तर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर भरने होंगे।
एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की जानकारी जल्द
परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स
इस बदलाव के कारण उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की रणनीति में बदलाव करना होगा। चूंकि परीक्षा अब पेन-पेपर मोड में होगी, इसलिए लिखने की गति और उत्तरों की सटीकता पर ध्यान देना जरूरी होगा। OMR शीट भरने की प्रैक्टिस करें, ताकि उत्तर भरने में गलती न हो। समय प्रबंधन की रणनीति अपनाएं, ताकि सभी प्रश्नों को सही तरीके से हल किया जा सके। इस महत्वपूर्ण बदलाव को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी में आवश्यक समायोजन करने की सलाह दी जाती है।




Add comment