
NEET UG 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, NEET UG 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया जाएगा। यानी अब परीक्षा में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसका एग्जाम पैटर्न जानना बेहद जरूरी है।
अगर आप अब तक इस जानकारी से अनजान हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। इस लेख में हम आपको NEET UG 2025 के एग्जाम पैटर्न से पूरी तरह अवगत कराएंगे।
क्या है NEET UG 2025 का एग्जाम पैटर्न?
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न को आसानी से समझ सकते हैं:
– परीक्षा में तीन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे – फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी)।
– कुल 180 प्रश्न होंगे।
– परीक्षा 720 अंकों की होगी।
– फिजिक्स सेक्शन में 45 प्रश्न होंगे, जोकि कुल 180 अंकों के होंगे। ऐसे ही कैमिस्ट्री में भी 45 प्रश्न होंगे, जोकि 180 मार्क्स के होंगे।
– वहीं, जीव विज्ञान(बॉटनी और जूलॉजी) से 90 प्रश्न होंगे, जोकि कुल 360 अंकों के होंगे।
– उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 180 मिनट (3 घंटे) का समय मिलेगा।
आवेदन और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां
बता दें कि नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 7 मार्च 2025 रात 11.50 तक चली थी। आवेदनकर्ताओं को फॉर्म में करेक्शन के लिए 9 से 11 मार्च तक समय दिया गया था। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 26 अप्रैल को जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड 1 मई से जारी किए जाएंगे, इस तिथि से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
अगर आप NEET UG 2025 में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब समय है अपनी रणनीति को और पुख्ता करने का। एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी के साथ आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।




Add comment