
अगर आप नई जगहों पर काम करने का जुनून रखते हैं और रोमांच से भरपूर करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए ये खबर किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) ने अंटार्कटिका मिशन के लिए तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह कोई साधारण नौकरी नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे ठंडे महाद्वीप अंटार्कटिका में 6 से 18 महीनों तक काम करने का खास अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को वहां मौजूद भारतीय रिसर्च स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा, जहां वे रिसर्च टीम को तकनीकी और लॉजिस्टिक सपोर्ट देंगे।
कौन-कौन से पद हैं शामिल?
वाहन मैकेनिक – 4 पद
जेनरेटर मैकेनिक – 1 पद
कुक/शेफ – 5 पद
इसके अलावा: पुरुष नर्स, वेल्डर, बढ़ई, रेडियो ऑपरेटर, स्टोर असिस्टेंट आदि पद भी शामिल हैं।
योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, या आईटीआई डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, हर पद के लिए अलग-अलग अनुभव की आवश्यकता है, जिसकी विस्तृत जानकारी ncpor.res.in पर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
इतनी मिलेगी सैलरी
पहली बार अंटार्कटिका जाने वाले को 58,981 रुपये प्रतिमाह, जबकि पहले से अनुभव रखने वालों को 78,642 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, गर्मी के मौसम में 1500/दिन और सर्दी में 2000/दिन का अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा। फ्री बोर्डिंग, लॉजिंग आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।




Add comment