Edinbox Hindi

छात्राओं के लिए बीटेक कोर्स शुरू करेगा डीएसईयू, जुलाई 2025 से शुरू होने वाले सत्र से होगा शुरू

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्राओं के लिए बीटेक कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह कोर्स पीतमपुरा स्थित कस्तूरबा कैंपस और महारानी बाग स्थित जीजाबाई कैंपस में संचालित किए जाने की योजना है। बीटेक की शाखाएं उद्योग और बाजार की मांग के अनुरूप निर्धारित की जाएंगी।

इस प्रस्ताव को अकादमिक काउंसिल और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की आगामी बैठक में पेश किया जाएगा। कुलपति प्रो. अशोक कुमार नगावत ने बताया कि छात्राओं को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। नया बीटेक कोर्स जुलाई 2025 से शुरू होने वाले सत्र से शुरू किया जाएगा।

इसके साथ ही, विश्वविद्यालय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अन्य नए कोर्स शुरू करने की भी योजना बना रहा है। नरेला, धीरपुर और जाफरपुर स्थित कैंपस में ऐसे कोर्स आरंभ किए जाएंगे जो विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करें। कुल मिलाकर विश्वविद्यालय 15 नए कोर्स शुरू करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिनके प्रस्तावों को भी शीघ्र ही संबंधित शैक्षणिक निकायों की बैठक में रखा जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed