Edinbox Hindi

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, डीयू समर इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय ने वाइस चांसलर समर इंटर्नशिप 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट dsw.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप जून और जुलाई 2025 के महीनों में आयोजित की जाएगी और इसका संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, जो छात्र अपने फाइनल ईयर या अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं। जिन छात्रों ने पहले वाइस चांसलर समर या पार्ट टाइम इंटर्नशिप की है, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।

इंटर्नशिप की अवधि और स्टाइपेंड
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को प्रति सप्ताह 20 घंटे कार्य करना होगा। इसके बदले उन्हें ₹11,025 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी दिया जाएगा।

दस्तावेज़ क्या लगेंगे?
आवेदन के लिए छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष या संस्थान प्रमुख द्वारा जारी लिखित अनुशंसा पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। यह पत्र 15 अप्रैल 2025 या उसके बाद का और हस्ताक्षरित होना चाहिए। बिना अनुशंसा पत्र के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया
– dsw.du.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
– “Vice Chancellor Internship Scheme (VCIS) Summer Internship 2025” लिंक पर क्लिक करें।
– आवेदन फॉर्म खोलें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक और इंटर्नशिप से जुड़ी जानकारी भरें।
– आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
– आवेदन सबमिट करें और एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed