Edinbox Hindi
UP board 12th result

25 अप्रैल के बाद घोषित किए जाएंगे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे, बोर्ड ने दी जानकारी  

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परिणामों का इंतजार करीब 54 लाख से अधिक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बोर्ड ने परिणाम जारी करने की संभावित तिथि बताई है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा। यानी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे 25 अप्रैल के बाद घोषित किए जाएंगे। 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के कारण छात्रों और अभिभावकों में परिणाम जारी होने की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन, बोर्ड ने इस भ्रम को समाप्त करते हुए परिणाम जारी करने की संभावित तिथि बता दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम 25 अप्रैल के बाद ही घोषित किए जाएंगे। 

बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। इस बार की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और 25 अप्रैल के बाद किसी भी दिन परिणाम का एलान संभव है। 

इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपीएमएसपी परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में शामिल हुए थे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed