Edinbox Hindi

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में टिकाऊ व्यवसायिक मॉडल्स पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, बेस्ट रिसर्चर हुए सम्मानित

दिल्ली-एनसीआर स्थित डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, क्राइस्ट के स्कूल ऑफ बिज़नेस एंड मैनेजमेंट ने 23-24 अप्रैल 2025 को “सस्टेनेबल बिज़नेस प्रैक्टिसेज़ एंड इनोवेटिव मॉडल्स-2025” विषय पर दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया, जिसे ICSSR ने प्रायोजित किया था। यह सम्मेलन हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया भर से विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और पेशेवरों ने भाग लिया और विकास में नवाचार की भूमिका पर विचार साझा किए। सम्मेलन की शुरुआत डॉ. जीन पौलोस, डीन, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद सम्मेलन संयोजक डॉ. पंकज धौंडियाल ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए करीब 600 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को एक प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को रिसर्च मेथड्स और सॉफ्टवेयर की सहायता से रिसर्च तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही एक रोचक पैनल चर्चा भी संपन्न हुई जिसमें कई प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

सम्मेलन के दूसरे दिन यानी 24 अप्रैल को एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई, जो संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्केलेबल इनोवेटिव बिज़नेस मॉडल्स पर केंद्रित रही। इस चर्चा में प्रो. सलमा अहमद (एएमयू, अलीगढ़), दीपक मल्होत्रा (सीओओ, ग्रासटेक), श्री रजिन्द्र चितोरिया (रामकृष्ण बजाज नेशनल क्वालिटी अवॉर्ड परीक्षक), और डॉ. राहुल अग्रवाल (सीटीओ, फ्रायो टेक्नोलॉजीज) जैसे विशिष्ट पैनलिस्ट शामिल हुए। उद्घाटन सत्र का समापन डॉ. रामजी के धन्यवाद भाषण से हुआ, जबकि समापन समारोह में डॉ. प्रतिक्षा और डॉ. कर्तिकेय ने सर्वश्रेष्ठ रिसर्च पेपर को पुरस्कार प्रदान किए। यह सम्मेलन क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता और टिकाऊ व्यवसायिक प्रक्रियाओं एवं नवाचार को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को मजबूती से दर्शाता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed